अबनाः अल-आलम टीवी नेटवर्क ने फ़िलिस्तीन के सूचना केंद्र के हवाले से ख़बर दी है कि ज़ायोनी शासन के एक ड्रोन विमान ने मिस्र के सीना द्वीप के एक क्षेत्र पर हमला करके 8 आम नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया है।
मिस्र के एक सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल मरज़ूक़ी ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए बताया कि ज़ायोनी शासन के ड्रोन विमान ने स्थानीय नागरिक हुसैन अली हुसैन सवारके के घर पर उस समय दो मीज़ाइलों से हमला किया जब वह अपने घर वालों के साथ दोपहर का खाना खा रहे थे। इस हमले में 8 लोग मारे गए जबकि दो लोग घायल हुए हैं।
समाजिक कार्यकर्ता मरज़ूक़ी ने इस्राईल के इस हमले को बेहद घिनौना अपराध बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि हमले में मारे गए लोगों के शरीर के टुकड़े चारों ओर बिखर गए।
टीकाकारों का मानना है कि सऊदी अरब और कुछ अरब देशों द्वारा लगातार ज़ायोनी शासन के किए जा रहे समर्थन के कारण इस्राईल में यह दुस्साहस पैदा हो गया है कि वह जब चाहता है क्षेत्र के मुस्लिम देशों का पर हमला कर देता है।
उल्लेखनीय है कि सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवादियों के समर्थन में इस्राईल, आए दिन इस देश के विभिन्न क्षेत्रों पर बमबारी करता रहता है।
पार्स टू़डे
21 जनवरी 2017 - 19:20
समाचार कोड: 806431
ज़ायोनी शासन के एक ड्रोन विमान ने मिस्र के सीना द्वीप के एक क्षेत्र पर हमला करके 8 आम नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया है।